Twitter बनने वाला है Instagram? नए फीचर की टेस्टिंग जारी …

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। Microblogging Site Twitter (माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर) ने साफ किया है कि वह नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है। ये नया फीचर यूजर्स को सिंगल ट्वीट में फोटोग्राफ, वीडियो और एनिमेटेड GIF शेयर करने की अनुमति देगा। रिपोर्ट्स की मानें तो ट्विटर ने खुद साफ किया है कि वह ऐसे फीचर पर …

नई दिल्ली। Microblogging Site Twitter (माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर) ने साफ किया है कि वह नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है। ये नया फीचर यूजर्स को सिंगल ट्वीट में फोटोग्राफ, वीडियो और एनिमेटेड GIF शेयर करने की अनुमति देगा। रिपोर्ट्स की मानें तो ट्विटर ने खुद साफ किया है कि वह ऐसे फीचर पर काम कर रही है और ये फीचर कुछ समय के लिए चुनिंदा यूजर्स को दिया भी गया है। साथ ही अब फोटोग्राफ और वीडियो को ट्वीट में टैग भी किया जा सकेगा।

Twitter ने अपने बयान में कहा, हम चुनिंदा अकाउंट पर नए फीचर को टेस्ट कर रहे हैं। हमारा नया फीचर चार मीडिया एसेट को मिक्स करने में मदद करेगा। सभी एसेट को सिंगल ट्वीट में जोड़ सकते हैं। कई यूजर्स ने इसको लेकर जानकारी भी शेयर की है। अगर नया फीचर अप्लाई होता है तो ये पहली बार होगा जब इस प्रकार की चीजें ट्विटर के द्वारा लागू की जाएंगी।

दरअसल कंपनी चाहती है कि वह Visual Conversation पर ज्यादा जोर दे। तस्वीर, GIF और वीडियो इस Conversation को बेहतर बना देंगी। टेस्ट के साथ ही ये साफ हो जाएगा कि लोग अलग-अलग मीडिया फॉर्मेट को 280 शब्दों से ज्यादा कैसे पेश कर सकते हैं। साथ ही ये काफी रोचक भी हो जाएगा। ट्विटर के अलावा अन्य कई सोशल मीडिया ऐप्स पर ऐसा फीचर पहले से ही दिया जा रहा है।

Twitter इससे पहले साफ भी कर चुके है कि नए स्टेटस फीचर पर भी काम कर रहा है। ये फीचर प्री-डिफाइन लेबल के साथ यूजर्स को टैग मैसेज का फीचर भी देगा। ये कुछ-कुछ MySpace और LiveJournal जैसा ही फीचर होगा। इस फीचर में Spoiler Alert भी शामिल किया जाएगा। नए फीचर में ‘Picture of the day’ का फीचर भी शामिल किया जाएगा। Current Status का फीचर पहले से ही काफी चर्चा में है।

ये भी पढ़ें : यू-ट्यूबर्स के लिए खास खबर, Youtube में जुड़ने वाला है ये बड़ा फीचर्स, अब लंबी वीडियो…

संबंधित समाचार