बुलंदशहर : चलते वाहन पर गिरा पेड़, चार सवारियां घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर, अमृत विचार । चलते हुए वाहन पर पेड़ गिरने से चार यात्री घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार जिले के स्याना में शनिवार रात हुई झमाझम बारिश और तेज हवा से उखड़कर एक विशालकाय पेड़ चलते हुए वाहन के ऊपर गिर गया। अचानक हुए हादसे से वाहन में सवार चार व्यक्तियों को चोट …

बुलंदशहर, अमृत विचार । चलते हुए वाहन पर पेड़ गिरने से चार यात्री घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार जिले के स्याना में शनिवार रात हुई झमाझम बारिश और तेज हवा से उखड़कर एक विशालकाय पेड़ चलते हुए वाहन के ऊपर गिर गया। अचानक हुए हादसे से वाहन में सवार चार व्यक्तियों को चोट लग गई। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण और राहगीरों ने कड़ी मशक्कत कर वाहन में फंसे व्यक्तियों को बाहर निकाला।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की सहायता से पेड़ को हटाकर वाहन को निकाला। जानकारी के अनुसार गंगा एक्सप्रेस वे पर कार्य के चलते शनिवार रात राजस्थान का गणेश, परमहंस, अवधेश, चीतर सिंह एलएनटी वाहन से स्याना लौट रहे थे। बुगरासी रोड स्थित गांव धनियाबली के निकट खाई में खड़ा एक शीशम का विशालकाय पेड़ वाहन के ऊपर गिर गया।

यह भी पढ़ें-वाराणसी: लेखपाल भर्ती परीक्षा में छह सॉल्वर हुए गिरफ्तार, नकल का तार प्रयागराज में बैठा सिंडीकेट से जुड़ा मिला

संबंधित समाचार