अयोध्या: रामलला का दर्शन कर सीएम ने परमहंस को दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या पहुंचे। हनुमान गढ़ी और रामलला का पूजन-अर्चन करने के बाद उन्होंने मंदिर निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में जाना। इसके बाद वह दिगंबर अखाड़ा पहुंचे और राम मंदिर आंदोलन के नायक महंत रामचंद्र दास परमहंस की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सरयू तट पर परमहंस की …

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या पहुंचे। हनुमान गढ़ी और रामलला का पूजन-अर्चन करने के बाद उन्होंने मंदिर निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में जाना। इसके बाद वह दिगंबर अखाड़ा पहुंचे और राम मंदिर आंदोलन के नायक महंत रामचंद्र दास परमहंस की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सरयू तट पर परमहंस की समाधि स्थल पहुंचे योगी ने उन्हें पुष्प अर्पित किया। योगी ने संतों के साथ भोजन भी किया। बता दें कि राम मंदिर आंदोलन की लड़ाई में महंत रामचंद्र दास परमहंस 1949 में आगे आए।

जीवन की आखिरी सांस तक वह मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष करते रहे। परमहंस विपरीत परिस्थितियों के बावजूद न कभी रुके न थमे। तकरीबन दो बजे के करीब सीएम योगी आदित्यनाथ चित्रकूट के लिए रवाना हो गए।

पढ़ें-शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे पहुंचे अयोध्या, हनुमानजी व रामलला का किया दर्शन

संबंधित समाचार