अयोध्या : पुण्यतिथि पर याद किये गए रालोद नेता मुन्ना सिंह चौहान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान विरले नेताओं में से एक थे। उन्होंने संवेदनशीलता के साथ आजीवन राजनीति की। वे एक ऐेसे माटी से जुड़े नेता थे जिनकी कोई मिसाल नहीं मिलती। यह बात रविवार को यहां गांधी पार्क में आयोजित पूर्व एमएलसी मुन्ना सिंह चौहान की छठवीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व …

अयोध्या, अमृत विचार। स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान विरले नेताओं में से एक थे। उन्होंने संवेदनशीलता के साथ आजीवन राजनीति की। वे एक ऐेसे माटी से जुड़े नेता थे जिनकी कोई मिसाल नहीं मिलती। यह बात रविवार को यहां गांधी पार्क में आयोजित पूर्व एमएलसी मुन्ना सिंह चौहान की छठवीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल ने कही।

उन्होंने कहा कि मुन्ना सिंह चौहान ही इकलौते नेता थे जो गांव, गरीब किसान की आवाज सड़क से लेकर सदन तक उठाने का काम किया करते थे। वे हमारे राजनीतिक गुरु थे। पटेल ने कहा कि स्वर्गीय श्री सिंह ने पूरब से लेकर पश्चिम तक संगठन को मजबूती प्रदान की। संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक मायाराम वर्मा ने कहा कि मुन्ना सिंह चौहान का काम चारों तरफ दिखाई पड़ता है। किसान नेता कमला प्रसाद बागी ने सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम लोग उनकी तरह से ही लोगों की समस्या उठाएं।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अरविंद सिंह महन्त, राजेश तिवारी, रामशंकर वर्मा, नेतराम वर्मा , प्रमोद श्रीवास्तव , अमित पांडे, अतीक अहमद, स्वामीनाथ वर्मा समेत भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें –CWG 2022 : जेरेमी लालरिनुंगा ने भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड मेडल

संबंधित समाचार