ताशकंद में गूंजा ‘बोल राधा बोल’, विदेश मंत्री जयशंकर ने शेयर किया उज्बेकिस्तान के कलाकारों का VIDEO
ताशकंद। उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल हुए। अब भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने ट्विटर पर उज्बेकिस्तान के कलाकारों का एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो …
ताशकंद। उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल हुए। अब भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने ट्विटर पर उज्बेकिस्तान के कलाकारों का एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कलाकार बॉलीवुड गीत ‘बोल राधा बोल’ गाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, ‘एससीओ ताशकंद से एक और रिमाइंडर कि मध्य एशिया हमारा विस्तारित पड़ोस क्यों है?’ ये वीडियो 45 सेकंड का है। ‘बोल राधा बोला संगम होगा कि नहीं’ गाना राजकपूर की फिल्म संगम का है।
Another reminder from SCO Tashkent why Central Asia is our extended neighborhood. pic.twitter.com/FrDJEYnUwF
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) July 30, 2022
बता दें कि उज्बेकिस्तान 1991 से पहले सोवियत संघ का हिस्सा रहा है। सोवित संघ बॉलीवुड फिल्मों से प्रभावित रहा है, जो आज भी उससे अलग हुए देशों में दिखता है। इससे पहले उज्बेकिस्तान में दिवंगत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 2018 में गई थीं, तब उन्हें एक महिला ने राज कपूर की फिल्म ‘श्री 420’ का गाना सुनाया था।
किसी तरह का आतंकवाद बर्दाश्त नहीं
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ बातचीत की। बातचीत के बाद जयशंकर ने कहा कि लावरोव के साथ उनकी एक उपयोगी मीटिंग हुई है। हमें आतंकवाद कतई बर्दाश्त नहीं है। ये नीति सभी की होनी चाहिए। बता दें कि बैठक में हिस्सा लेने के लिए जयशंकर 28-29 जुलाई को ताशकंद गए थे। इस बैठक में भारत के अलावा, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया।
सितंबर में होगा SCO शिखर सम्मेलन
SCO के लिए सितंबर बेहद अहम होने जा रहा है। सभी आठ देशों के राष्ट्रप्रमुख उज्बेकिस्तान के समरकंद में जुटेंगे। 15 और 16 सितंबर तक यह सम्मेलन चलेगा। इस मीटिंग में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के अलावा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन भी हिस्सा ले सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी SCO शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए समरकंद पहुंचेंगे।
ये भी पढ़ें : VIDEO : धरती पर गिरा चीन के रॉकेट का मलबा, अंतरिक्ष से आती आफत को देखकर लोगों के उड़े होश!
