बहराइच : रंजिश में महिला को बुरी तरह पीटा, गर्भपात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/ बहराइच, अमृत विचार। बढ़ाईया कला गांव निवासी महिला की रंजिश में पड़ोसी ने जमकर पिटाई की। जिससे महिला का गर्भपात हो गया। महिला का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली नानपारा अंतर्गत बढ़इया कला गांव निवासी गेंदा देवी (34) पत्नी लायक राम …

नानपारा/ बहराइच, अमृत विचार। बढ़ाईया कला गांव निवासी महिला की रंजिश में पड़ोसी ने जमकर पिटाई की। जिससे महिला का गर्भपात हो गया। महिला का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली नानपारा अंतर्गत बढ़इया कला गांव निवासी गेंदा देवी (34) पत्नी लायक राम तीन माह की गर्भवती थी। महिला का पड़ोसी राजेंद्र से विवाद चल रहा है। 29 जुलाई को महिला घर पर अकेली थी। इसका फायदा उठाते हुए राजेंद्र ने महिला की लाठियों से पिटाई कर दी। जिससे महिला का गर्भपात हो गया। महिला ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने राजेंद्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उधर महिला की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। महिला का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। महिला का कहना है कि उसे गर्भपात हुआ है। जिसका मुकदमा पुलिस ने नहीं दर्ज किया है। अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें –कानपुर : आज से डाकघरों में बिकेगा तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान को मिलेगा बढ़ावा

संबंधित समाचार