ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा, दो हत्यारोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
अमृत विचार ब्यूरो/लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने महाराष्ट्र पुलिस की मदद से थाना नारपोली भिवंडी ठाणे शहर महाराष्ट्र में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला नफीसा की हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कानपुर देहात निवासी सत्यम और अवधेश के रूप में हुई है। …
अमृत विचार ब्यूरो/लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने महाराष्ट्र पुलिस की मदद से थाना नारपोली भिवंडी ठाणे शहर महाराष्ट्र में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला नफीसा की हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कानपुर देहात निवासी सत्यम और अवधेश के रूप में हुई है। जिनके पास से दो आधार कार्ड, दो मोबाइल और मृतका का एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
यूपी एसटीएफ एडीजी अमिताभ यश के अनुसार महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले में एसटीएफ से सहयोग मांगा था। जिसके बाद एएसपी डाॅ. राकेश कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में एक टीम गठित की गई। टीम को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग भिवंडी से भागकर कानपुर देहात में रह रहे हैं। जिसपर भिवंडी ठाणे सिटी महाराष्ट्र से पुलिस की टीम एसटीएफ मुख्यालय पहुंची और मर्डर केस के संबंध में सूचनाओं का आदान-प्रदान हुआ। जिसके बाद टीम ने आरोपियों को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपी सत्यम ने बताया कि वह मृतका नफीसा को जानता था। जिसके साथ वह लिव इन रिलेशन में रह रहा था। आये दिन दारू पीने की बात को लेकर आपस में झगड़ा होता रहता था। बीती एक जुलाई 2022 को उसने नफीसा को मौत के घाट उतार दिया। उसने सुमित और अवधेश व अन्य दो लोगों के साथ मिलकर लाश को ठिकाने लगाकर अपने को बचाते हुए सभी अलग-अलग भाग गए। वह और अवधेश भी छिप-छिपाकर स्थान बदल-बदल कर रह रहे थे
यह भी पढ़ें:-लखनऊ : सुरेन्द्र कालिया का फैन बहुरूपिया चोर अपने साथी संग गिरफ्तार
