बरेली: मंकीपॉक्स का शोर, दौड़ते रहे अफसर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मंकीपॉक्स को लेकर देश भर में अलर्ट जारी किया गया है, हालांकि प्रकोप अभी बढ़ा नहीं है लेकिन शनिवार को उस वक्त स्वास्थ्य अफसरों के हाथ पैर फूल गए जब विभाग को सूचना मिली कि जगतपुर निवासी एक ट्रक चालक में मंकीपॉक्स के लक्षण हैं। इस पर विभाग ने चालक के घर टीम …

बरेली, अमृत विचार। मंकीपॉक्स को लेकर देश भर में अलर्ट जारी किया गया है, हालांकि प्रकोप अभी बढ़ा नहीं है लेकिन शनिवार को उस वक्त स्वास्थ्य अफसरों के हाथ पैर फूल गए जब विभाग को सूचना मिली कि जगतपुर निवासी एक ट्रक चालक में मंकीपॉक्स के लक्षण हैं। इस पर विभाग ने चालक के घर टीम को जांच के लिए भेजा तो पता चला कि उसे त्वचा संबंधी रोग है। वहीं, गाइडलाइन के अनुपालन में परिवार के अन्य सदस्यों की भी टीम ने जांच की, लेकिन किसी में भी मंकी पॉक्स जैसे लक्षण नहीं मिले।

सीएमओ डा. बलवीर सिंह ने बताया कि सूचना पर टीम भेजी गई थी। हालांकि मंकीपाॅक्स जैसे कोई लक्षण नहीं मिले हैं। गाइडलाइन के अनुपालन में सर्विलांस सेल को 24 घंटे तक निगरानी करने के आदेश दिए गए हैं। युवक को त्वचा संबंधी रोग की बात टीम में शामिल डॉक्टर ने बताई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: निगम की वित्तीय हालत खराब, पार्षदों का राजनीतिक भविष्य दांव पर

 

 

संबंधित समाचार