बरेली: एनई रेलवे मजदूर यूनियन ने किया एजुकेशन प्रोग्राम का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एनई रेलवे मजदूर यूनियन की आउटडोर बरेली सिटी शाखा द्वारा शाखा कार्यालय में ट्रेड यूनियन एजुकेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यूथ वर्कशॉप का संचालन असलम खां द्वारा किया गया। जिसमें नरमू के केंद्रीय युवा संयोजक महीप कश्यप के द्वारा ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के इतिहास, संगठन का महत्व, यूनियन की …

बरेली, अमृत विचार। एनई रेलवे मजदूर यूनियन की आउटडोर बरेली सिटी शाखा द्वारा शाखा कार्यालय में ट्रेड यूनियन एजुकेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यूथ वर्कशॉप का संचालन असलम खां द्वारा किया गया। जिसमें नरमू के केंद्रीय युवा संयोजक महीप कश्यप के द्वारा ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के इतिहास, संगठन का महत्व, यूनियन की उपलब्धियां, एनपीएस इत्यादि प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

इस दौरान इज्जतनगर मंडल से हरीश भारती, ताजुद्दीन खान सहित ओडीबीसी शाखा के शाखा मंत्री शेखर लाल गुप्ता, सुरेश कुमार, गौरव सक्सेना, अजय कुमार, अरविन्द पांडे, रवि कुमार, आनंद कुमार, रामकिशोर, लालता प्रसाद, संजीव कुमार, सुरेश मीना तथा अन्य प्रमुख सदस्य मौजूद रहे। यह जानकारी नरमू के मीडिया प्रभारी आरिफ हुसैन ने दी।

ये भी पढ़ें- बरेली: कांवड़ के जत्थे पर पत्थर फेंके जाने पर कांवड़ियों ने किया जमकर हंगामा, मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद

 

संबंधित समाचार