पीएम किसान योजना के अभिलेख सत्यापन में बहराइच अव्वल, जानें कितने किसानों का हुआ सत्यापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिलाधिकारी ने रविवार को तहसील कैसरगंज का औचक निरीक्षण कर पीएम किसान पोर्टल पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत भूलेख सत्यापन तथा डाटा फीडिंग तथा अभिलेखों की अपलोडिंग कार्य का जायज़ा लिया। जिसमें पीएम किसान योजना में जिला प्रदेश में अव्वल रहा है। रविवार को अवकाश का दिन होने के बावजूद सम्बन्धित कार्मिकों द्वारा …

बहराइच। जिलाधिकारी ने रविवार को तहसील कैसरगंज का औचक निरीक्षण कर पीएम किसान पोर्टल पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत भूलेख सत्यापन तथा डाटा फीडिंग तथा अभिलेखों की अपलोडिंग कार्य का जायज़ा लिया। जिसमें पीएम किसान योजना में जिला प्रदेश में अव्वल रहा है।

रविवार को अवकाश का दिन होने के बावजूद सम्बन्धित कार्मिकों द्वारा तनमयता के साथ किये जा रहे कार्यों पर जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने हर्ष जताया। डीएम ने कहा कि इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य को जारी रखें ताकि जिले का कोई भी पात्र किसान अतिमहत्वाकांक्षी योजना के लाभ से वंचित न रहने पाये। डीएम ने जिले के समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों व कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि नियमित रूप से अभिलेखों के सत्यापन, डाटा फीडिंग व अपलोडिंग कार्य का पर्यवेक्षण करते हुए त्रुटिरहित डाटा फीड कराया जाना सुनिश्चित करें।

जिससे जिले के किसी भी किसान को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने में असुविधा न हो। उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही ने बताया कि जनपद में अब तक 4 लाख 22 हज़ार 123 कृषकों के भूलेख का सत्यापन लेखपालों के माध्यम से कराया जा चुका है। जबकि 55 हज़ार 434 किसानों का डाटा पीएम किसान पोर्टल पर अपलोड करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि भूलेख के सत्यापन, फीडिंग एवं अपलोडिंग कार्य में जनपद बहराइच प्रदेश में अव्वल स्थान पर है। इस स्थिति पर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।

यह भी पढ़ें:-उप्र पुलिस भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों का 7 सितम्बर से होगा मेडिकल एवं चरित्र सत्यापन

संबंधित समाचार