बरेली: मो. रफी के नगमों से सजी सुरमई शाम, गायकों ने पेश किए एक से बढ़ कर एक नगमे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले प्रख्यात गायक मो. रफी की 42वीं पुण्यतिथि पर संगीतमयी श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया। रविवार को प्राइम म्यूजिक क्लब की ओर से रोटरी भवन में गायकों ने रफी के गाए गीत व गजलों की सुंदर प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान यूनिक डायग्नोस्टिक्स …

बरेली, अमृत विचार। संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले प्रख्यात गायक मो. रफी की 42वीं पुण्यतिथि पर संगीतमयी श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया। रविवार को प्राइम म्यूजिक क्लब की ओर से रोटरी भवन में गायकों ने रफी के गाए गीत व गजलों की सुंदर प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान यूनिक डायग्नोस्टिक्स के वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट डा. संजीव कुमार ने क्लब के इतिहास और गजल गायक खुर्शीद अली ने मो. रफी के जीवन से जुड़े अनछुए पहलुओं के बारे में बताया।

गेस्ट ऑफ ऑनर रहे केसी सिंह ने दूर रह कर न करो बात गीत की शानदार प्रस्तुति दी। क्लब के अध्यक्ष ई. केबी अग्रवाल ने कलाकारों व आगंतुकों का अभिवादन किया। छू लेने दो नाजुक होठों को गीत के साथ गायक सत्येंद्र सक्सेना ने रफी को याद किया। परमीत भिंडर ने जवानियां ये मस्त- मस्त, डाॅ. राकेश यदुवंशी ने कभी न कभी, कहीं न कहीं, भारत मूलचंदानी ने चेहरे पे गिरी जुल्फें और डाॅ. संजय व नीलिमा ने तुम्हारी नजर क्यों खफा हो गई गीत को संयुक्त रूप से पेश कर लोगों की वाहवाही बटोरी। रचना शर्मा ने आओ हूजूर तुम को गीत गाकर समां बांधा दिया।

राजीव सिंघल, विमल मेहरोत्रा, जीएस भिंडर, डाॅ. वंदना संजीव, विमल, डाॅ. शालिनी, डाॅ. संजीव, मुकेश सक्सेना, डाॅ. शालिनी चंद्रा, डाॅ. राजवीर सिंह गंगवार, शकुन सक्सेना, शाकिर अली, प्रशांत पांडेय ने रफी के नगमों को अपनी मखमली आवाज में प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि दी। महामंत्री डा. संजीव कुमार व राजीव सिंघल ने बताया कि 28 अगस्त को गायक मुकेश को संगीतमय श्रद्धांजलि दी जाएगी। मंच की जिम्मेदारी सुधीर गुप्ता ने संभाली। संचालन डा. राजवीर सिंह, डा. संजय शर्मा व विमल मेहरोत्रा ने संयुक्त रूप से किया।

ये भी पढ़ें- बरेली: नैनीताल बैंक ने पौधरोपण कर मनाया 101वां स्थापना दिवस

 

संबंधित समाचार