बरेली: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। गर्भवती होने पर उसके साथ निकाह कर लिया। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज के लिए ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी। नवाबगंज के एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी इलाज के लिए एक मजार पर जाती थी। आरोप है कि वहां उसे …

बरेली, अमृत विचार। एक युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। गर्भवती होने पर उसके साथ निकाह कर लिया। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज के लिए ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी। नवाबगंज के एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी इलाज के लिए एक मजार पर जाती थी। आरोप है कि वहां उसे एक युवक ने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया  गर्भवती होने पर प्रेमी ने कुछ समय पहले निकाह कर लिया। इज्जत नगर के छोटी विहार में आकर वह रहने लगा।

निकाह के बाद युवक पत्नी के घरवालों से दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करने लगा। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने रविवार को महिला की हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दहेज हत्या के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिला का शव फंदे से लटका मिला था। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।- संजय कुमार, इंस्पेक्टर इज्जतनगर।

ये भी पढ़ें- बरेली: बीसलपुर से कछला जा रहे कांवड़ियों की गाड़ी का पहिया दलदल मिट्टी में फंसा, डीजे संचालक गंभीर रूप से घायल

 

 

संबंधित समाचार