बहराइच : स्नान कुंड में डूबकर बालिका की मौत, जंगली नाथ मंदिर परिसर में हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा /बहराइच, अमृत विचार। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के जंगली नाथ मंदिर में एक बालिका अपने परिवार के साथ गई थी। मंदिर परिसर में स्थित सूरज कुंड में स्नान करते समय समय डूब गई। मौके पर ही बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के …

नानपारा /बहराइच, अमृत विचार। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के जंगली नाथ मंदिर में एक बालिका अपने परिवार के साथ गई थी। मंदिर परिसर में स्थित सूरज कुंड में स्नान करते समय समय डूब गई। मौके पर ही बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम बेहडा बाजार निवासी कुमारी शांति (12) पुत्री पुजारी रविवार को परिवार के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक करने शिव नगर में स्थित पांडव कालीन जंगली नाथ मंदिर आई थी। रात एक बजे के आसपास बालिका मंदिर परिसर में स्थित सूरज कुंड में स्नान कर रही थी। तभी वह स्नान करते समय डूब गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों ने शव को बाहर निकाला।

कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घटना को लेकर सवाल उठ रहे हैं। काफी संख्या में पुलिस की मौजूदगी सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही है। घटना की जानकारी होने पर जब स्थानीय पत्रकार कवरेज के लिए गए तो सिपाही अजय पाठक समेत अन्य ने समाचार कवरेज करने से रोक दिया।

यह भी पढ़ें –कानपुर : बीपी जोगदंड बने कानपुर के नए पुलिस कमिश्नर

संबंधित समाचार