ज्योलीकोट: नैंसी कॉलेज की छात्राओं का बीएलके मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली में चयन
नैनीताल, अमृत विचार। ज्योलीकोट के नैंसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग मैं कैंपस सलेक्शन के अंतर्गत बीएससी नर्सिंग ओर जीएनएम के अंतिम वर्ष की शत प्रतिशत छात्राओं का बीएलके मैक्स हॉस्पिटल नई दिल्ली के लिए चयन हुआ, जिसमें नियुक्त प्रशिक्षणार्थियों को आकर्षक वेतन, आवास और भोजन की सुविधा भी दी जाएगी। रविवार को नर्सिंग कॉलेज में सभी …
नैनीताल, अमृत विचार। ज्योलीकोट के नैंसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग मैं कैंपस सलेक्शन के अंतर्गत बीएससी नर्सिंग ओर जीएनएम के अंतिम वर्ष की शत
प्रतिशत छात्राओं का बीएलके मैक्स हॉस्पिटल नई दिल्ली के लिए चयन हुआ, जिसमें नियुक्त प्रशिक्षणार्थियों को आकर्षक वेतन, आवास और भोजन की सुविधा भी दी जाएगी।
रविवार को नर्सिंग कॉलेज में सभी सफल छात्राओं का सम्मान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर संस्थान के प्रबंधक आईपी सिंह ने कहा कि संस्थान सभी छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहा है। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिए कुशल शिक्षकों द्वारा उन्हें ट्रेनिंग दी जा रही है।
नर्सिंग कॉलेज 15 वर्षों से उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रशिक्षणार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न कोर्स कराता है। यह कुमाऊं का एकमात्र पूर्ण आवासीय महिला नर्सिंग कॉलेज है, जहां प्रतिवर्ष देश के विभिन्न अस्पतालों से प्लेसमेंट के लिए बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थियों का चयन होता है।
निदेशक संजय सिंह ने चयनित छात्राओं से कहा कि सेवाभाव, कर्तव्यनिष्ठा कार्य के प्रति समर्पण को हमेशा प्रमुखता दें। इस दौरान पीआरओ भास्कर जोशी, प्रोफेसर अंजनानाथ, प्रो. हंसा सही, प्रो. प्रियंका जेनाथन, प्रो. आकांक्षा, तबस्सुम शिवानी, गरिमा देव, दीपा, गोविंद आदि मौजूद रहे।
