IND vs WI : टीम इंडिया को नहीं मिल रहा अमेरिका का वीजा, आखिरी दो टी20 मैच को लेकर सस्पेंस बढ़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। खास बात यह है कि इस सीरीज के आखिरी दो मुकाबले अमेरिका में खेले जाने हैं। भारत और वेस्टइंडीज टीम के कई सदस्यों को अमेरिका का वीजा नहीं मिला है। वीजा दिक्कतों के कारण …

नई दिल्ली। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। खास बात यह है कि इस सीरीज के आखिरी दो मुकाबले अमेरिका में खेले जाने हैं। भारत और वेस्टइंडीज टीम के कई सदस्यों को अमेरिका का वीजा नहीं मिला है। वीजा दिक्कतों के कारण अब कैरेबियाई क्रिकेट बोर्ड इन्हें अपनी सरजमीं पर कराने की ही सोच रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों टीमों को अमेरिका का वीजा नहीं मिला है, जिससे क्रिकेट वेस्टइंडीज को वैकल्पिक योजना बनानी पड़ी है। ये दोनों मैच छह और सात अगस्त को अमेरिका के फ्लोरिडा में होने हैं।

टीम इस प्रकार है :
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, दिनेश कार्तिक, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह।

वेस्टइंडीज : निकोलस पूरन (कप्तान), शामराह ब्रूक्स, ब्रैंडन किंग, रोवमैन पॉवेल, कीसी कार्टी, काइल मायर्स, जेसन होल्डर, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शाई होप, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स। मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे शुरू होगा।

ये भी पढ़ें : Deandra Dottin Retirement : वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

 

संबंधित समाचार