गाजियाबाद : 7 लोगों के हत्यारे ड्राइवर को मिली फांसी की सजा, नृशंस हत्याकांड को दिया था अंजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद, अमृत विचार। यूपी के गाजियाबाद में एक ड्राइवर को अपने मालिक के परिवार के सात लोगों की हत्या करने के जुर्म में फांसी की सजा सुनाई गयी है। इस मामले में अभियुक्त को शनिवार को दोषी ठहराया गया था और आज अदालत ने अपना फैसला सुनाया है। हत्यारे ड्राइवर राहुल वर्मा पर कारोबारी के …

गाजियाबाद, अमृत विचार। यूपी के गाजियाबाद में एक ड्राइवर को अपने मालिक के परिवार के सात लोगों की हत्या करने के जुर्म में फांसी की सजा सुनाई गयी है। इस मामले में अभियुक्त को शनिवार को दोषी ठहराया गया था और आज अदालत ने अपना फैसला सुनाया है। हत्यारे ड्राइवर राहुल वर्मा पर कारोबारी के घर से घटना के बाद लाखों रुपये के गहने एवं जेवरात लूटकर भागने का मामला सिद्ध हुआ था।

बता दें कि गाजियाबाद के घंटाघर कोतवाली क्षेत्र में 21 मई 2013 की रात बुजुर्ग कारोबारी सतीश गोयल एवं उनके पूरे परिवार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने ड्राइवर राहुल वर्मा को आरोपी बनाया था।

मृतकों में कारोबारी सतीश गोयल, उनकी पत्नी मंजू गोयल, पुत्र सचिन गोयल, पुत्रवधू रेखा गोयल एवं तीन पौत्र-पौत्री शामिल थे। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता देवराज सिंह ने बताया कि 22 मई 2013 को सतीश चंद्र गोयल की किडनी ट्रांसप्लांट होनी थी, ड्राइवर राहुल को इसके बारे में जानकारी थी। उसे अनुमान था कि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए घर में रखे 25 से 30 लाख रुपये मिल सकते हैं। इसी इरादे से राहुल ने 21 मई की रात वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के बाद पुलिस ने राहुल वर्मा के पास से नकदी समेत हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया था।

यह भी पढ़ें –Sri Lanka: श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों को बचाया

संबंधित समाचार