लखनऊ : खून से लथपथ मिला ऑटो ड्राइवर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । पीजीआई थानाक्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब पुलिस को एक ऑटो-ड्राइवर की शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों की सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते …

लखनऊ । पीजीआई थानाक्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब पुलिस को एक ऑटो-ड्राइवर की शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों की सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

मूलरुप से बाराबंकी जनपद के गनहटी क्षेत्र निवासी सुभाष पाल तेलीबाग के घोसियाना क्षेत्र में किराए पर रहता था। रविवार देर रात पीजीआई पुलिस ने उतरठिया बाजार पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर उसका शव बरामद किया है। बता दें कि सुभाष पाल का शव खून से सना हुआ था और पास में ही उसका ऑटो क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा था। बता दें कि ऑटो के शीशे और हेड लाइट भी टूटी पड़ी थी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे लोकबंधु अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई रवि पाल ने बताया कि उसका भाई स्कूल वैन और रात में ऑटो रिक्शा चलाता था।

बताया कि रविवार की शाम सुभाष ऑटो रिक्शा लेकर घर से निकला था। रात एक बजे पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। जब वह अस्पताल पहुंचा तब तक उसके भाई की मौत हो चुकी थी। इस पर रवि ने आरोप लगाते हुए कहा कि करीब एक महीना पहले उतरठिया बाजार में स्टैंड शुल्क न देने पर उसके भाई का झगड़ा हुआ था।

इस सम्बन्ध में पीजीआई कोतवाली के प्रभारी देवेंद्र विक्रम सिहं ने बताया कि मृतक के बड़े भाई ने तहरीर देते हुए उतरिठया निवासी चंदन मिश्रा, दीपक और तीन अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस की मामले की तफ्तीश में जुट गई है। इस घटना को लेकर पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:-  लखीमपुर-खीरी: हत्या की आशंका पर कब्र खुदबाकर निकलवाया शव

संबंधित समाचार