संभल: आंदोलन के बाद भी हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। अधिवक्ता अमित शर्मा के हमलावर आज भी खुला घूम रहे हैं। इससे अधिवक्ताओं में रोष है और वह पिछले चार दिनों से क्रमिक अनशन कर रहे हैं। अब उनके द्वारा प्रदर्शन व आंदोलन की चेतावनी दी गई है। अधिवक्ता अमित शर्मा के हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त …

संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। अधिवक्ता अमित शर्मा के हमलावर आज भी खुला घूम रहे हैं। इससे अधिवक्ताओं में रोष है और वह पिछले चार दिनों से क्रमिक अनशन कर रहे हैं। अब उनके द्वारा प्रदर्शन व आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

अधिवक्ता अमित शर्मा के हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। उनके द्वारा पिछले चार दिनों से क्रमिक अनशन किया जा रहा है। शनिवार को सीओ बहजोई डा. प्रदीप कुमार क्रमिक अनशन पर आए और अनशन कर रहे अधिवक्ताओं से वार्ता की। उनके आश्वासन के बाद भी अधिवक्ताओं ने अनशन समाप्त नहीं किया। साथ ही कहा कि जब तक हमलावर गिरफ्तार नहीं हो जाते तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

सोमवार को अनशन के दौरान अध्यक्ष राघव सिंह यादव ने कहा कि आंदोलन के बाद भी पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है, कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। हमलवार खुलेआम घूम रहे हैं। यदि अमित शर्मा के हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो तहसील बार एसोसिएशन प्रदर्शन व अन्य आन्दोलनात्मक कार्रवाई करने को बाध्य होगी।

क्रमिक अनशन पर अमर सिंह यादव, अरुण यादव, मेंहदी हसन, रामजी मल, बलराम शर्मा बैठे। जबकि इस दौरान राघव सिंह यादव, विनोद शर्मा, शिवओम शर्मा, राजेंद्र सिंह, महीपाल सिंह, अशोक शर्मा, रामगोपाल सैनी, शहजाद हुसैन, शीशपाल सिंह, राजेश कुमार, राजकुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा: गृह क्लेश से परेशान युवक फंदे से लटका

संबंधित समाचार