बहराइच: तमंचे के साथ युवक ने सोशल मीडिया पर डाली फोटो, जांच में जुटी पुलिस
बहराइच। दलजीतपुरवा गांव निवासी एक युवक द्वारा अवैध तमंचे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालकर दहशत फैलाने की कोशिश की गई है। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम दलजीतपुरवा गांव निवासी एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर …
बहराइच। दलजीतपुरवा गांव निवासी एक युवक द्वारा अवैध तमंचे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालकर दहशत फैलाने की कोशिश की गई है। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम दलजीतपुरवा गांव निवासी एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा के साथ फोटो डाल दिया गया।
सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा के साथ फोटो डालते ही वह वायरल हो गया। गांव के लोगों का कहना है कि दहशत फैलाने के लिए फोटो डाला गया है। फोटो डालने वाले युवक की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक निखिल कुमार श्रीवास्तव से बात के लिए फोन लगाया गया तो उनका नंबर नॉट रीचबल बताता रहा।
यह भी पढ़ें:-बरेली: सोशल मीडिया की टिप्पणी भोजीपुरा में बढ़ा रही तनाव, जानें पूरा मामला
