लखनऊ : शराब ठेकेदार की पिटाई कर लूटा रूपयों का बैग…जानें आगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। काकोरी क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब घर लौट रहे शराब ठेकेदार की बाइक में पीछे टक्कर मारकर बदमाश रूपयों भरा बैग लूटकर भाग निकले। बैग में 35 हजार की नकदी समेत दुकान की चाबियां थी। इसके बाद ठेकेदार से हुई लूट की सूचना सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्रेंड होने लगी। जिससे …

लखनऊ। काकोरी क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब घर लौट रहे शराब ठेकेदार की बाइक में पीछे टक्कर मारकर बदमाश रूपयों भरा बैग लूटकर भाग निकले। बैग में 35 हजार की नकदी समेत दुकान की चाबियां थी। इसके बाद ठेकेदार से हुई लूट की सूचना सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्रेंड होने लगी। जिससे स्थानीय पुलिस हरकत में आई और ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

बता दें कि काकोरी थानाक्षेत्र के भलिया गांव निवासी राजेश कुमार का बहरू गांव में देशी शराब ठेका है। बता दें कि रविवार को वह स्वयं शराब ठेके थे। हालांकि उनके ठेके पर एक सेल्समैन काम करता है। देर रात वह ठेका बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी कुसमी पुल के पास पीछे आए बाइक सवार तीन लुटेरों ने बाइक में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया। जिससे ठेकेदार के हाथ-पैर में चोट लग गई।

ठेकेदार ने बताया कि जब तक वह कुछ समझ पाते तो बदमाश उनका बैग छीनने लगे। इस पर ठेकेदार बदमाशों से भिड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर बदमाशों ने ठेकेदार की लात-घूंसों से पिटाई कर दी और बैग लूटकर बदमाश भाग निकले। ठेकेदार ने बताया कि बैग में 35 हजार की नकदी, मोबाइल फोन और ठेके की चाबियां थी। कुछ घंटे बाद ठेकेदार से हुई लूट की सूचना सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल होने लगी। इससे स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई। आनन-फानन ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- रामपुर : हथियारों के बल पर बदमाशों ने ठेकेदार से 16 हजार की नकदी लूटी

संबंधित समाचार