मुरादाबाद: सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी के घर से पांच लाख की संपत्ति उड़ाई
मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र स्थित नया मुरादाबाद में सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी के घर का ताला तोड़कर चोर 50 हजार रुपये सहित करीब पांच लाख रुपये का सामान समेटकर ले गए। परिवार के लोग बीमार मां का ऑपरेशन कराने के लिए नोएडा गए हुए थे। पड़ोसियों द्वारा पुलिस को चोरी की जानकारी दी गई …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र स्थित नया मुरादाबाद में सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी के घर का ताला तोड़कर चोर 50 हजार रुपये सहित करीब पांच लाख रुपये का सामान समेटकर ले गए। परिवार के लोग बीमार मां का ऑपरेशन कराने के लिए नोएडा गए हुए थे। पड़ोसियों द्वारा पुलिस को चोरी की जानकारी दी गई है। नया मुरादाबाद निवासी अशोक सिन्हा और पत्नी रीता इस मकान में रहते हैं।
अशोक के बेटे शिवम सिन्हा ने बताया कि ऑपरेशन कराने के लिए मां नोएडा गई हुईं हैं। इसी बीच चोरों ने उनके घर के ताले तोड़कर 50 हजार रुपये, सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान साफ कर दिया। पड़ोसियों द्वारा चोरी की जानकारी हो सकी। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि मझोला पुलिस को केस दर्ज कर चोरों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
महिला के कुंडल लूट भाग रहे चोर को पुलिस ने पकड़ा
मुरादाबाद। गलशहीद में महिला से कुंडल लूटकर भाग रहे चोर को पुलिस ने राहगीरों की मदद से मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर चोर पर केस दर्ज किया है। मझोला के मिलन विहार निवासी राधा देवी पत्नी कमलेश शाह ने तहरीर में बताया कि वह रविवार को गांधी नगर से मां की दवा लेने जा रही थी। शाम 4 बजे जब रामपुर बस स्टैंड के पास पहुंचीं तो चोर ने उनके कानों पर झपट्टा मारा और कुंडल लूटकर भागने लगा। शोर मचाया तो वहां से गुजर रही पुलिस ने राहगीरों की मदद से चोर को पकड़ लिया। चोर ने नाम डिडोली थाना क्षेत्र में छोटी पैंती भातू कालोनी निवासी अजीम बताया है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : रंग लाई साइबर सेल की कोशिश, खाताधारकों के चेहरे पर मुस्कान
