बहराइच: फंदे से लटकता मिला ग्रामीण का शव, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के बरदहा बाजार में मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में टीन शेड के मकान में फांसी के फंदे से युवक का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत को परिवार के लोग संदिग्ध मान रहे हैं। खैरीघाट थाना …

बहराइच। जिले के बरदहा बाजार में मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में टीन शेड के मकान में फांसी के फंदे से युवक का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत को परिवार के लोग संदिग्ध मान रहे हैं।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरदहा बाजार में मकान के अंदर बुधराम पुत्र मैकू उम्र करीब 45 वर्ष का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बड़ेर में गमछे के सहारे लटकी मिली। जिसे सबसे पहले मृतक की सास ने देखी और उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर आस पास के लोग इकठ्ठा हो गए। सूचना खैरीघाट थाने को दी गई। मौके पर उप निरीक्षक महबूब आलम, रामशरण यादव, कांस्टेबल विनीत वर्मा पहुंचे और शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक बुधराम बरूहा गांव का निवासी है। वह 25 वर्ष से अपनी ससुराल बरदहा बाजार में घर जमाई बनकर रह रहा था। मृतक की पत्नी रामावती ने बताया कि वह सोमवार की रात खाना पानी खा पीकर अपनी मां के साथ दूसरे घर पर सोई हुई थी। बुधराम गांव में घूमने गया हुआ था। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो बेटियां छोड़ गया है।

बड़ी लड़की रीना की शादी हो गई है। जबकि राधा उम्र करीब 13 वर्ष की शादी नहीं हुई है। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक निखिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक बुधराम की पत्नी रामावती की तहरीर पर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही हैं।रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

पढ़ें-बहराइच: तालाब में उतराता मिला घर से गायब ग्रामीण का शव, परिजनों में मचा कोहराम

संबंधित समाचार