अयोध्या: सांसद लल्लू सिंह ने एसआईटी जांच के लिए सीएम को लिखा पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या में सक्रिय भू -माफिया जमीनों के गोरखधंधे के खिलाफ सांसद लल्लू सिंह ने मोर्चा खोल दिया है। सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर अयोध्या में जमथरा से गोलाघाट तक भू-माफिया की ओर से नजूल व सरयू नदी की डूब क्षेत्र की जमीन में किए गए अवैध कब्जों/निर्माणों की एसआईटी जांच कराने …

अयोध्या। अयोध्या में सक्रिय भू -माफिया जमीनों के गोरखधंधे के खिलाफ सांसद लल्लू सिंह ने मोर्चा खोल दिया है। सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर अयोध्या में जमथरा से गोलाघाट तक भू-माफिया की ओर से नजूल व सरयू नदी की डूब क्षेत्र की जमीन में किए गए अवैध कब्जों/निर्माणों की एसआईटी जांच कराने के लिए पत्र लिखा है।

सांसद की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि भू – माफियाओं का ऐसा दबदबा है कि अधिकारियों के साथ मिलकर नजूल और डूब क्षेत्र की जमीनों में हेराफेरी करके लोगों को गुमराह कर जमीनों को ऐन-केन-प्रकारेण उनके नाम कर दिया गया। शहर में रहने की चाह रखने वालों के साथ करोड़ों – अरबों की हेराफेरी की गई।

उन्होंने कहा कि जमथरा घाट से गोलाघाट तक की जमीनों पर भू माफियाओं का व्यापार फल फूल रहा है जबकि तीन दशकों से उत्तर प्रदेश शासन की ओर से नजूल का किसी भी प्रकार का पट्टा नहीं किया जा रहा है और न ही किए गये पट्टे का रिन्यूनल हो रहा है। डूब की जमीनों पर किसी प्रकार का फ्री – होल्ड भी नहीं हो रहा है। फिर भी इन जमीनों का किन परिस्थितियों में भू-माफियाओं ने डूब क्षेत्र की नजूल की भूमि का विक्रय किया बड़ा सवाल है।

यही कारण है कि जिस पर लोगों की ओर से स्थायी अस्थायी निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने एसआईटी से जांच करा दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। पत्र में यह भी अनुरोध किया गया है कि अयोध्या महानगर विकसित होने में विभिन्न योजनाओं में जमीनों का आरक्षित होना आवश्यक है। अयोध्या में जमथरा से गोलाघाट तक भू-माफियाओं की ओर से नजूल तथा डूब क्षेत्र की विक्रय की गई भूमि में भ्रष्टाचार की जांच जरुरी है जिससे भविष्य में भू-माफिया पर लगाम लगे।

पढ़ें-अयोध्या: जिला कार्यसमिति की बैठक में बोले सांसद लल्लू सिंह- भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र के प्रति समर्पित होता है

संबंधित समाचार