नियमित हो मेला क्षेत्र की सफाई, श्रद्धालुओं का रखें ध्यान : डीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने मंगलवार को सावन मेला के विभिन्न क्षेत्रों का पैदल भ्रमण किया। उन्होंने साफ-सफाई एवं श्रद्धालुओं के आवागमन एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने राम की पैड़ी, नया घाट, बंधा तिराहा, नागेश्वर नाथ मंदिर, नया घाट से साकेत पेट्रोल पंप मार्ग पर नियमित सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने नगर …

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने मंगलवार को सावन मेला के विभिन्न क्षेत्रों का पैदल भ्रमण किया। उन्होंने साफ-सफाई एवं श्रद्धालुओं के आवागमन एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने राम की पैड़ी, नया घाट, बंधा तिराहा, नागेश्वर नाथ मंदिर, नया घाट से साकेत पेट्रोल पंप मार्ग पर नियमित सफाई के निर्देश दिए।

उन्होंने नगर निगम के अफसरों को निर्देशित किया कि नागेश्वरनाथ मंदिर व राम की पैड़ी सहित सभी प्रमुख स्थलों पर नियमित सफाई की जाएवकहीं पर पानी भी न रुकने पाए। इकट्ठे किए गए कूड़े को तत्काल हटाया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि मेला क्षेत्र में कहीं पर भी किसी भी प्रकार का कचरा व गंदगी न होने पाए।  सहायक नगर आयुक्त, जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया सफाई व्यवस्था में ढिलाई न बरती जाए।

उन्होंने ठेलों व दुकानों को सड़क के अंतिम किनारे की ओर तरीके से लगाने और अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुचारू आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए चौकी इंचार्ज नया घाट, इंस्पेक्टर अयोध्या, नगर निगम को निर्देशित किया। उन्होंने सुलभ शौचालयों को 24 घंटे खुले रखने व निरंतर साफ सुथरा रखने के साथ ही रेट लिस्ट भी डिस्प्ले करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी नगर व मेला अधिकारी सलिल पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: सफाई न होने से नालियां हो रहीं जाम, घरों में जा रहा गंदा पानी, सफाई कर्मी की दिखी लापरवाही

संबंधित समाचार