लखनऊ : पत्नी को पीटने के बाद शौहर बोला तीन तलाक…जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। तीन तलाक़ पर कानून बनने के बाद ऐसे मामलों में बेहद कमी आयी है। हालांकि ये मामले थमने नाम नहीं ले रहे हैं। एक ऐसा ही मामला राजधानी के हजरतगंज कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया है। महिला का कहना है कि वह 30 साल से वह घरेलू हिंसा का शिकार हो रही थी। उसके …

लखनऊ। तीन तलाक़ पर कानून बनने के बाद ऐसे मामलों में बेहद कमी आयी है। हालांकि ये मामले थमने नाम नहीं ले रहे हैं। एक ऐसा ही मामला राजधानी के हजरतगंज कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया है। महिला का कहना है कि वह 30 साल से वह घरेलू हिंसा का शिकार हो रही थी। उसके शौहर ने उसे पीटने के बाद तीन तलाक दे दिया। इसके बाद महिला ने शौहर के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।

बता दें कि हजरतगंज थानाक्षेत्र के रामसरोज अपार्टमेंट निवासिनी जेब्रा इलाही का निकाह साल 1991 में अनवर इलाही से हुआ था। पीड़िता का कहना है कि निकाह के 30 साल से वह घरेलू हिंसा का शिकार हो रही थी। उसके तीन बच्चे है, घरेलू हिंसा का बुरा असर बच्चों पर पड़ने लगा। जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होने लगी थी। पीड़िता ने बताया कि शौहर से तंग आकर वह बच्चों के लेकर किराए के मकान में रहने लगी।

पीड़िता का आरोप है कि बीते 20 जून को शौहर उससे मिलने पहुंचा और घर चलने की जिद करने लगा। इस पर पीड़िता ने घर जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद शौहर उसे बुरी-तरह से पीटने लगा। पीड़ित के विरोध करने पर शौहर तीन तलाक बोलकर वहां से भाग निकला। इसके बाद पीड़िता ने हजरतगंज कोतवाली में तहरीर देते हुए शौहर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। इस सम्बन्ध में हजरतगंज थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस महिला की तहरीर के आधार पर शौहर के खिलाफ मारपीट और मुस्लिम विवाह(विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:- बरेली: भाजपा को वोट देने पर तीन तलाक की नौबत आई, पति ने घर से निकाला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात