बिजनौर : वाहन की टक्कर से वन दरोगा की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नूरपुर (बिजनौर)। नूरपुर-अमरोहा मार्ग पर वाहन से टकराकर बाइक सवार वन दारोगा की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा के गांव मिलक अख्तियारपुर निवासी चंद्रभान (59 ) बढापुर रेंज में वन दारोगा के पद पर तैनात थे। …

नूरपुर (बिजनौर)। नूरपुर-अमरोहा मार्ग पर वाहन से टकराकर बाइक सवार वन दारोगा की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा के गांव मिलक अख्तियारपुर निवासी चंद्रभान (59 ) बढापुर रेंज में वन दारोगा के पद पर तैनात थे। परिजनों के अनुसार वह छुट्टी पर घर आए हुए थे। मंगलवार को वापस बाइक से रेंज कार्यालय बढापुर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नूरपुर थाना क्षेत्र नें गांव लिंडरपुर के पास विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर गौरक्षधाम चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। दारोगा के मोबाइल से परिजनों और वन अधिकारियों को घटना की सूचना दी। घटना के संबंध में मृतक के बडे पुत्र रुपेश कुमार की ओर दी गई तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव का पचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह सोलंकी ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है।

रोडवेज बस स्कूटी को टक्कर मारकर खंभे से टकराई
‌ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित रोडवेज की बस स्कूटी को टक्कर मारकार बिजली के खंभे से जा टकराई। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने क्रेन से बस को हटवाया। मंगलवार को चांदपुर डिपो की अनुबंधित बस बिजनौर बस स्टैंड से चांदपुर की ओर जा रही थी। बस जैसे ही नगर के व्यस्तम जानी चौराहे पर पहुंची, तभी अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए और बस पहले एक स्कूटी से टकराई और उसे क्षतिग्रस्त कर अकमल के गैस स्टोर के बाहर रखे सामान पर चढ़ती हुई एक बिजली के खंभे से टकराते हुए रुक गई। हादसे में दुकान स्वामी को हजारों रुपए का नुकसान हो गया। दुर्घटना में बिजली के तार टूटकर गिर जाते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद बस में सवार 40 से 50 यात्रियों में चीख पुकार मच गई और आनन-फानन में बस में सवार यात्री नीचे उतर गए।

ये भी पढ़ें : बिजनौर में किसानों का धरना-प्रदर्शन, बैरिकेडिंग हटाने पर पुलिस से हुई नोकझोंक, किसान नेता बोले-मांगे पूरी होने तक करेंगे प्रदर्शन

संबंधित समाचार