मुरादाबाद : ‘हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़कर सफल बनाएं उद्यमी’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। 11-17 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने के अभियान को सफल बनाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को  जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें उन्होंने कार्यक्रम को अधिक सफल बनाने के लिए उद्यमियों और स्वयंसेवी संस्थाओं से सुझाव लेकर सहयोग करने के लिए कहा। उन्होंने उद्यमियों से कहा …

मुरादाबाद,अमृत विचार। 11-17 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने के अभियान को सफल बनाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को  जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें उन्होंने कार्यक्रम को अधिक सफल बनाने के लिए उद्यमियों और स्वयंसेवी संस्थाओं से सुझाव लेकर सहयोग करने के लिए कहा। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि वह इस महापर्व में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में आयोजित हो रहे कार्यक्रम का उद्देश्य हर नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को बढ़ाना है। स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव जागृत करना है। उद्यमियों से कहा कि उनके जितने भी कर्मकार हैं, उनसे भी यह सुनिश्चित कराएं कि वह अपने घर पर 11 से 17 अगस्त तक तिरंगा झंडा फहराएं। तिरंगे के सम्मान में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक लगाना और उतारकर कर रखना है।

अन्त्योदय कार्डधारकों को निशुल्क झंडा दिलाएं
जिलाधिकारी ने अन्त्योदय कार्डधारकों को निशुल्क झंडा दिलाने का निर्देश दिया। प्रतिष्ठानों की सजावट करने और स्ट्रीट वेंडर से गरीबों को झंडा मुहैया कराने के लिए कहा। झंडे को बनाने में खादी के अलावा कपड़े का भी प्रयोग किया जा सकता है। खंड विकास अधिकारियों से कहा कि घरों की संख्या के हिसाब से ब्लॉक मुख्यालय पर झंडा उपलब्ध करा लें। जिला पूर्ति अधिकारी से कहा कि पूर्ति निरीक्षक झंडा प्राप्त करना सुनिश्चित कर लें। नगर निगम व नगर निकायों के अधिकारियों से कहा कि सुनिश्चित करें कि हर घर में झंडा फहराया जाए।

स्थानीय भाषा व बोली में किया जाए कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार
मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन ने कहा कि झंडा वितरण कर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर पर तिरंगा फहराना सुनिश्चित करना है। बैनर, पंफलेट, होर्डिंग्स व माध्यम से स्थानीय भाषा व बोली में कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर आलोक कुमार वर्मा, परियोजना निदेशक सतीश कुमार मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट एमपी सिंह आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : फौजी की बेटी ने मौसा के मंसूबे पर फेरा पानी, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार