मुख्यमंत्री योगी, ब्रजेश पाठक व केशव मौर्य समेत कई समेत अन्य नेताओं ने ट्वीटर पर बदली डीपी, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आजादी का अमृत महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल का प्रोफाइल पिक्चर बदलकर तिरंगा लगा लिया है। साथ ही उन्होंने और लोगों से भी अपने सोशल मीडिया की प्रोफाइल फोटो बदलने का आग्रह किया है। याद हो प्रधानमंत्री मोदी ने मन …

लखनऊ। आजादी का अमृत महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल का प्रोफाइल पिक्चर बदलकर तिरंगा लगा लिया है। साथ ही उन्होंने और लोगों से भी अपने सोशल मीडिया की प्रोफाइल फोटो बदलने का आग्रह किया है। याद हो प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों से तिरंगे वाली डीपी लगाने की अपील की थी।

अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदलने के साथ मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट किया कि ”आजादी का अमृत महोत्सव” के अमृत काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता करते हुए आज मैंने अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तिरंगा को डीपी बनाया है। आप सभी से आह्वान है कि इस अभियान में आप भी सहभागी बनें। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल समेत अन्य मंत्रियों ने भी तिरंगे का डीपी लगाया है।

यह भी पढ़ें:-समीक्षा बैठक में बोले मुख्यमंत्री योगी- कम बारिश फिर भी स्थिति नियंत्रित, नहीं होने देंगे किसानों का नुकसान

संबंधित समाचार