बरेली: सरकार के खिलाफ पैदल यात्रा निकाल लोगों को जागरूक करेगी कांग्रेस
बरेली, अमृत विचार। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं को लेकर कांग्रेस लगातार धरना प्रदर्शन कर रही है। जिसको लेकर आज हाइडिल गेस्ट हाउस में भारी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आगामी पदयात्रा , महंगाई, बेरोजगारी, अग्नीपथ योजना और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के खिलाफ 5 अगस्त को होने …
बरेली, अमृत विचार। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं को लेकर कांग्रेस लगातार धरना प्रदर्शन कर रही है। जिसको लेकर आज हाइडिल गेस्ट हाउस में भारी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आगामी पदयात्रा , महंगाई, बेरोजगारी, अग्नीपथ योजना और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के खिलाफ 5 अगस्त को होने वाले राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री, विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कुमार उपस्थित रहे।
उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा आज देश और प्रदेश में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। पेट्रोल- डीजल, रसोई गैस से लेकर दालें, कुकिंग ऑयल जैसी जरूरी चीजों की कीमतें आम आदमी से बाहर हो चुकी हैं। आम आदमी के इस्तेमाल होने वाली रोजाना की चीजों पर जीएसटी लगाने के कारण महंगाई और बढ़ गई है। साथ ही देश में बेरोजगारी भी लगातार बढ़ती जा रही है। गांवों, शहरों हर जगह बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है, और सरकार सिर्फ हवा हवाई घोषणाएं कर रही है। वह पैदल यात्रा निकाल कर देश की जनता को जागरूक करेंगे।
उपस्थित कांग्रेस जनों में जिला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मीरगंज, नगर पंचायत चेयरमैन इलियास अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमजद सलीम, उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष स्वप्लिन शर्मा, जिला महासचिव जिया उर रहमान, जिला उपाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जिला पंचायत सदस्य सरदार खां, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉक्टर मेहंदी हसन, महासचिव सूर्य गांधी, सैयद गुलफाम मिया , जिला महासचिव सुरेश बाल्मीकि, वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री डॉक्टर चारु मेहरोत्रा, कमरुद्दीन सैफी, रिंकू बाल्मीकि, रियाजुल परधान, बब्बू खां, सरफराज बेग, यूसुफ सैफी, अलाउद्दीन खां, गुफरान अली, चन्द्र पाल कश्यप, पाकीजा खान, राजू चौहान, देवकी नंदन, अकरम सैफी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: एडीजी आवास पर तैनात सिपाही की हालत बिगड़ी, मचा हड़कंप
