अयोध्या: बाल स्वास्थ्य पोषण माह शिविर का अबुसराय पीएचसी में शुभारंभ
अयोध्या। जनपद के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अबुसराय में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय राजा व भाजपा नगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने संयुक्त रूप से बाल स्वास्थ्य पोषण माह अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होंने बच्चों को विटमिन ए की दवा पिलाकर शिविर का शुभारंभ किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय राजा ने कहा कि शिविर में …
अयोध्या। जनपद के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अबुसराय में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय राजा व भाजपा नगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने संयुक्त रूप से बाल स्वास्थ्य पोषण माह अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होंने बच्चों को विटमिन ए की दवा पिलाकर शिविर का शुभारंभ किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय राजा ने कहा कि शिविर में आये बच्चोंको विटमिन ए की खुराक अवश्य दी जाए और बाल स्वास्थ्य पोषण माह के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। डॉ. अजय राजा ने बताया कि बाल स्वास्थ्य पोषण माह तीन सितम्बर तक चलेगा।
अभियान में 9 से 12 माह तक के बच्चों की संख्या 16,859 , 2 वर्ष से 5 वर्ष तक बच्चों की संख्या 2,11, 002 व 1 वर्ष से 2 वर्ष तक के बच्चों की संख्या 63,529 है इन बच्चों को अभियान के दौरान विटमिन ए की खुराक पिलाई जायेगी।
9 माह से 12 माह तक के बच्चों को 1, और 12 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए 2 विटमिन ए खुराक पिलाई जायेगी। अभियान में कुल अनुमानित जनसंख्या 9 माह से 5 वर्ष के 2 लाख 91 हजार 390 बच्चों को विटामिन ए की खुराक से आच्छादन किया जाना है।
