France: पेरिस इस साल दूसरी बार ‘भीषण गर्मी’ की चपेट में, 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस के इलाके इस साल दूसरी बार भीषण गर्मी की चपेट में आ गए हैं और क्षेत्रीय अधिकारियों ने पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बाद लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। इल-डी-फ्रांस प्रीफेक्चर के अधिकारियों ने ट्वीट कर यहां रहने वाले लोगों को गर्मी के मद्देनजर पर्याप्त …

पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस के इलाके इस साल दूसरी बार भीषण गर्मी की चपेट में आ गए हैं और क्षेत्रीय अधिकारियों ने पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बाद लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। इल-डी-फ्रांस प्रीफेक्चर के अधिकारियों ने ट्वीट कर यहां रहने वाले लोगों को गर्मी के मद्देनजर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।

भीषण गर्मी के मद्देनजर फ्रांस के करीब 27 विभागों को ‘ऑरेंज अलर्ट’ पर रहने का निर्देश दिया गया है। उल्लेखनीय है कि फ्रांस की पूर्वी मुख्यभूमि भीषण गर्मी की चपेट में है और दक्षिण के कुछ इलाकों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।

फ्रांस के कुछ इलाकों में बुधवार को गर्मी अपने चरम पर पहुंचने की आशंका है। हालांकि, बृहस्पतिवार से कुछ राहत की उम्मीद जताई गई है। फ्रांस की मौसम एजेंसी के मुताबिक जुलाई के मुकाबले अगस्त में भीषण गर्मी का दौर अपेक्षाकृत छोटा होना चाहिए।

ये भी पढ़ें:- Zawahiri’s death : अल-कायदा की मौत के बाद सतर्क हुआ अमेरिका, अपने नागरिकों के लिये जारी की चेतावनी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका