हरदोई : विहिप नेता के साथ पुलिस का बर्ताव, जिसे सुनकर लोगों में फूटा गुस्सा…जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। आपस में बाइक टकराने की बात इतनी आगे बढ़ गई कि पुलिस और विश्व हिन्दू परिषद के सह मंत्री के बीच सिर्फ नोंक-झोंक ही नहीं हुई, बल्कि पुलिस ने विहिप नेता की धुनाई कर दी। जिससे विहिप नेता का बुरी तरह ज़ख्मी होना बताया जा रहा है। उसे पहले सीएचसी ले जाया गया। जहां …

हरदोई। आपस में बाइक टकराने की बात इतनी आगे बढ़ गई कि पुलिस और विश्व हिन्दू परिषद के सह मंत्री के बीच सिर्फ नोंक-झोंक ही नहीं हुई, बल्कि पुलिस ने विहिप नेता की धुनाई कर दी। जिससे विहिप नेता का बुरी तरह ज़ख्मी होना बताया जा रहा है। उसे पहले सीएचसी ले जाया गया।

जहां से हरदोई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। इसका पता होते ही विहिप खेमा गुस्से से लाल हो गया। हालात की नज़ाकत को भांपते हुए एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने मामले की जांच करा कर सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

बताते हैं कि मंगलवार को शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला माही बाग में दो बाइक आपस में भिड़ गई थी।शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जिसमें आशू और राजा नाम के दो युवकों के बीच गाली-गलौज होने लगी। मामला इतना तूल पकड़ गया कि दोनों कोतवाली बुला लिए गए।

विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री अमन सिंह राजा की पैरवी करने कोतवाली पहुंचे। उनके साथ पूरी टीम थी। वहां अकेले पड़े आशू की कोई बात नहीं सुनी जा रही थी। इसी पर पुलिस के साथ उसकी नोंक-झोंक होने लगी। इसी पर कोतवाली में भी दोनों आपस में भिड़ गए। दोनों में मारपीट होने लगी।

आरोप है कि पुलिस ने विहिप नेता अमन सिंह को बड़ी बेरहमी से पीट दिया। जिससे उसके काफी चोंटे पहुंची। ज़ख्मी हुए अमन सिंह को सीएचसी ले जाया गया। जहां के डाक्टरों ने उसे हरदोई मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। इस मामले को लेकर विश्व हिन्दू परिषद खेमें में गुस्सा है। एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। जो भी कुसूरवार होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- हरदोई: महिला अस्पताल से हटाई गई रिश्वतखोर डॉक्टर, वीडियो हुआ था वायरल

संबंधित समाचार