अमरोहा : कुत्तों के झुंड ने किया किशोरी पर जानलेवा हमला, गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/अमृत विचार। हसनपुर में महिला की मौत के बाद इकोंदा में किशोरी पर खुंखार कुत्तों के झुंड ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। घायल का निजी अस्पातल में उपचार चल रहा है। क्षेत्र में कुत्तों के हमलों को लेकर लोगों में रोष है। नगर के मोहल्ला चामुंडा रोड स्थित नसीमा पत्नी नन्हे 29 जुलाई …

अमरोहा/अमृत विचार। हसनपुर में महिला की मौत के बाद इकोंदा में किशोरी पर खुंखार कुत्तों के झुंड ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। घायल का निजी अस्पातल में उपचार चल रहा है। क्षेत्र में कुत्तों के हमलों को लेकर लोगों में रोष है।

नगर के मोहल्ला चामुंडा रोड स्थित नसीमा पत्नी नन्हे 29 जुलाई को खेत पर जा रही थी, जहां आदमखोर कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया था। इसके बाद महिला को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सोमवार रात्रि महिला की मौत हो गई थी। मंगलवार शाम सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव इकोंदा निवासी 10 वर्षीय किशोरी विनीता पुत्री जयपाल सिंह खेत पर जा रही थी।

जैसे ही वह रास्ते में पहुंची तो करीब एक दर्जन खुंखार कुत्तों के झुंड ने किशोरी पर हमला कर दिया। किशोरी की चीख पुकार सुनकर खेतों पर काम कर रहे किसान दौड़कर मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक कुत्तों ने किशोरी को बुरी तरह से घायल दिया था। किसानों ने कुत्तों को दौड़ा कर बमुश्किल किशोरी को बचाया। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने किशोरी को उझारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। कुत्तों के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

इसके बाद प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक मोहम्मद लईक व शिक्षामित्र नरेंद्र सिंह ने बच्चों को क्लास रूम में समझाते हुए बताया कि कोई भी बच्चा अकेला खेत पर न जाए। अपने माता पिता के साथ ही हाथों में डंडे आदि लेकर खेतों पर जाए और कुत्तों के हमलों से बचने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि स्कूल आते वक्त भी सारे बच्चे एक साथ मिलकर आए। वहीं ग्रामीणों समेत क्षेत्र वासियों में आवारा कुत्तों के आतंक से आक्रोश पनप रहा है। साथ ही ग्रामीणों द्वारा आवारा कुत्तों को पकड़कर वन क्षेत्र में छोड़ने की मांग की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा: राज्य महिला आयोग के सदस्या ने की महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा

संबंधित समाचार