मुरादाबाद : पति के मोबाइल फोन पर मासूका का मैसेज देख उड़े महिला के होश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। अधेड़ पति की विवाहित मासूका के मैसेज ने महानगर की रहने वाली एक महिला के होश उड़ा दिए। वह पहले पति की कारगुजारी की तह तक गई। फिर प्यार में अंधी पति की मासूका की आंखें खोलने की उसने कोशिश की। दांव उलटा पड़ गया। मासूका व उसके भाई ने धोखे से …

मुरादाबाद, अमृत विचार। अधेड़ पति की विवाहित मासूका के मैसेज ने महानगर की रहने वाली एक महिला के होश उड़ा दिए। वह पहले पति की कारगुजारी की तह तक गई। फिर प्यार में अंधी पति की मासूका की आंखें खोलने की उसने कोशिश की। दांव उलटा पड़ गया। मासूका व उसके भाई ने धोखे से महिला को अपने घर बुलाकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। महानगर के एक नामी गिरामी अस्पताल में दो दिनों तक चले उपचार के बाद वापस लौटी महिला मदद की आस में पुलिस की चौखट पर पहुंच गई। तीन माह तक पुलिस कार्यालयों के चक्कर काटने के बाद पीड़िता की फरियाद सुन ली गई। आरोपी भाई-बहन के खिलाफ केस दर्ज कर नागफनी पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

गलशहीद थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के मुताबिक करीब 30 वर्ष पहले उसका निकाह मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ। फिलहाल पति रईस अख्तर की उम्र 50 वर्ष है। बीते कुछ महीनों में महिला का सिर तब ठनक गया, जब पति के हाव भाव व बर्ताव में उसने परिवर्तन महसूस किया। तब संदेह में घिरे पति पर महिला ने नजर रखना शुरू कर दिया। यहां तक कि पति का मोबाइल फोन भी वह चेक करने लगी। तब पति के मोबाइल फोन पर मिले एक मैसेज को पढ़ते ही महिला के होश फाख्ता हो गए। छानबीन में महिला को पता चला कि पति के मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर प्यार की पींगे बढ़ाने वाली महिला महानगर में बारादरी दर्जियों वाली गली की रहने वाली है।

मैसेज के बावत महिला ने पति से तीखे सवाल पूछे। तब गोलमोल जवाब देकर पति ने बीवी से किनारा कर लिया। पति का रुख महिला को नागवार गुजरा। वह प्रेम प्रसंग की तह तक जाने में जुट गई। इस बीच महिला ने पति की मासूका से मुलाकात का मन बना लिया। भाभी संग वह पति की मासूका के घर पहुंच गई। मुलाकात में महिला को पता चला कि पति की मासूका भी विवाहित है। प्रेम प्रसंग के चलते एक साथ दो घरों पर छाए संकट के बादल को महसूस कराते हुए महिला ने पति की मासूका को मनाने की कोशिश की। अनहोनी की आशंका जताते समझाने का प्रयास किया कि दोनों में से कोई भी घर टूटा तो नुकसान दोनों ही महिलाओं को होगा। महिला की नसीहत मासूका के पल्ले नहीं पड़ी। चोरी छिपे महिला का अधेड़ पति व उसकी मासूका मिलते रहे।

मामले में अचानक तब नया मोड़ आया, जब एक दिन महिला के मोबाइल फोन पर उसके पति की मासूका का काल आया। मिलने की इच्छा जताते हुए पति की मासूका ने महिला को अपने घर बुलाया। कहा कि मिलकर वह न सिर्फ गिले शिकवे दूर करेगी, बल्कि अपनी करतूत पर माफी भी मांगेगी। जाल में फंसी महिला 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे पति की मासूका के घर पहुंच गई। वहां पहले से ही दो महिलाएं व एक युवक मौजूद थे। तीनों महिला को देखते ही भड़क उठे। धमकी देते कहा कि पति से मुंह मोड़ ले। तेरा पति अब मेरा हो चुका है।

पति की मासूका व उसके परिजनों के बोल महिला के सीने में शूल बनकर चुभे। प्रतिवाद करते हुए महिला ने एक बार फिर मासूका को पति से दूर रहने की सलाह दी। इस पर आरोपी भड़क गए। उन्होंने महिला की इस कदर पिटाई की कि उसे उपचार के लिए कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। शरीर व दिल पर लगी चोट के कारण महीनों तक कराहने वाली पीड़िता की गुहार पुलिस ने तीन माह बाद सुनी। एसएसपी के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गलशहीद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें:- संभल: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार