मुरादाबाद: अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्र सेनानी के परिजनों को किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षक संघ द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के संबंध में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानी परिवार के धवल दिक्षित एवं देवेंद्र सिंह सिसोदिया को मंच पर भारत माता का चित्र व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय …

मुरादाबाद, अमृत विचार। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षक संघ द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के संबंध में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानी परिवार के धवल दिक्षित एवं देवेंद्र सिंह सिसोदिया को मंच पर भारत माता का चित्र व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर विद्यालय के कक्षा 10 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र तुषार सैनी को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर जोगेंद्र पाल सिंह उपाध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने अपने विचार रखते हुए बताया कि हमें कितनी कठिनाइयों के बाद हमें आजादी मिली। उन्होंने बताया कि कश्मीर से धारा 370 समाप्त करने के लिए के लिए हमने एक लंबी लड़ाई लड़ी है।

स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्य देवल दीक्षित ने कहा कि हमें आजादी बिना खड़क, बिना ढाल के नहीं मिली। हमें आजादी के लिए गर्दन भी कटानी पड़ी है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर राजीव ढल ने कहा आज हम अपना आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है। स्वतंत्रता को 75 वर्ष होने जा रहे हैं। इस आजादी को लाने में असंग बलिदानों ने अपना बलिदान दिया। उनके बलिदानों को नमन करना चाहिए और उनके बताए रास्ते पर हमें चलना चाहिए। इस मौके पर मेजर सुदेश भटनागर, सुशील चंद्र गुप्ता, ग्रंथ सिंह, कुसुम चौहान व दीप्ति सिंह शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:- काशीपुर: सड़क हादसों में फैक्ट्री कर्मी समेत दो लोगों की मौत

संबंधित समाचार