हिंदू छात्रा से दुष्कर्म के मामले में बढ़ाई गई धारा, जानें पूरा मामला
बरेली, अमृत विचार। हिंदू छात्रा का मुस्लिम युवक द्वारा अपहरण कर ले जाने के मामले में पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने पॉस्को व दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। कोर्ट में हुए बयान के बाद सामूहिक दुष्कर्म की धारा भी बढ़ा दी गई है, वहीं एक अन्य आरोपी को जेल …
बरेली, अमृत विचार। हिंदू छात्रा का मुस्लिम युवक द्वारा अपहरण कर ले जाने के मामले में पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने पॉस्को व दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। कोर्ट में हुए बयान के बाद सामूहिक दुष्कर्म की धारा भी बढ़ा दी गई है, वहीं एक अन्य आरोपी को जेल भेज दिया गया। 28 जुलाई को मुस्लिम युवक हैदर अपने मौसेरे भाई हसन मुस्तफा के साथ हिंदू किशोरी का भाई बनकर कॉलेज से अपहरण कर के उत्तराखंड के पिथौरागढ़ ले गया था।
वहां पर उसे बंधक बनाकर हैदर व अन्य ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। युवती के परिजन पहले दिन से ही इस घटना को सामूहिक दुष्कर्म बता रहे थे। दो दिन पूर्व पीड़िता के इस मामले में पुलिस व न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के बयान के बाद पुलिस ने इस मामले में पाॅस्को और सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाई है। मुकदमे में नामजद दूसरे आरोपी हसन मुस्तफा को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें- बरेली: विकास कार्यों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक
