लखनऊ : अपर्णा यादव ने रामगोपाल पर साधा निशाना, सीएम योगी से मुलाकात पर कही यह बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव की मुलाकात पर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। रामगोपाल यादव की अपने ही घर में घेरेबंदी हो गई है। पहले उनके भाई शिवपाल सिंह यादव ने हमला किया तो अब बहू अपर्णा यादव ने निशाना साधा है। अपर्णा ने …

लखनऊ, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव की मुलाकात पर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। रामगोपाल यादव की अपने ही घर में घेरेबंदी हो गई है। पहले उनके भाई शिवपाल सिंह यादव ने हमला किया तो अब बहू अपर्णा यादव ने निशाना साधा है। अपर्णा ने कहा कि यूपी में कानून का राज है और न्याय व्यवस्था सभी के लिए बराबर है।

अपर्णा ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के कारण ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर बाबा के नाम से जाना जाने लगा है। उनके बुलडोजर मॉडल की तारीफ देश-दुनिया में हो रही है। मुख्यमंत्री से कोई भी मुलाकात कर सकता है। वह प्रदेश के मुखिया हैं।

रामगोपाल यादव के पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें केवल दो लोगों का नाम शामिल किया गया। सपा की ओर से जिस प्रकार से सरकार पर अल्पसंख्यकों के खिलाफ कार्रवाई का आरोप लगाया जा रहा था, उनके मौलिक अधिकारों के हनन बात हो रही है। यह सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में एक अलग माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें –अलीगढ़ : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत

संबंधित समाचार