अयोध्या: शौचालय विहीन विद्युत उपकेंद्र रसूलाबाद, कर्मी खुले में जाने को मजबूर
अयोध्या। विद्युत उपकेंद्र रसूलाबाद में विभागीय अधिकारियों की उपेक्षा के चलते अव्यवस्थाओं का बोलबाला है, जिससे ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत उपकेंद्र रसूलाबाद के भवन का निर्माण 1998 में हुआ था। तब से आज तक शौचालय का निर्माण नहीं हुआ, जिससे कर्मचारियों खुले में शौच के लिए …
अयोध्या। विद्युत उपकेंद्र रसूलाबाद में विभागीय अधिकारियों की उपेक्षा के चलते अव्यवस्थाओं का बोलबाला है, जिससे ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विद्युत उपकेंद्र रसूलाबाद के भवन का निर्माण 1998 में हुआ था। तब से आज तक शौचालय का निर्माण नहीं हुआ, जिससे कर्मचारियों खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी तो बरसात के मौसम में होती है। बरसात के मौसम में विद्युत उपकेंद्र के चारों तरफ जलभराव व बड़ी बड़ी झाड़ियां उग आयी है। लघुशंका आदि पर बाहर जाने से कर्मचारियों को सांप, बिच्छू व जहरीले खतरनाक जंतुओं का खतरा बना रहता है।
जबकि विद्युत उपकेंद्र पर दिन में करीब एक दर्जन कर्मचारी व रात में अवर अभियंता समेत एक एसएसओ व सहायक ड्यूटी पर तैनात रहते हैं ऐसी स्थिति में शौचालय न होने पर कर्मचारियों को संकट का सामना करना पड़ रहा है। वही रंगाई पुताई न होने के कारण भवन भी बदहाल हो गया है।
ड्यूटी पर तैनात एसएसओ एसपी सिंह व वीपी सिंह ने बताया कि शौचालय नहीं होने की बात अधिकारियों के संज्ञान में है कब तक बनेगा यह पता नही। उपखंड अधिकारी आरके पाल ने बताया कि भवन की रंगाई पुताई व शौचालय निर्माण के लिए सिविल खंड को प्रस्ताव भेजा गया है शीघ्र ही बन जाएगा।
पढ़ें-अयोध्या: किनारे से हटा कर खेत में बीचों-बीच लगवाया पोल, होती है विद्युत समस्या
