आजम खां की फिर बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्‍पताल में कराया गया भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान फिर बीमार हो गए हैं। गुरुवार को निमोनिया और सांस लेने में तकलीफ के बाद आजम खान को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब मेदांता की क्रिटिकल केयर टीम आजम खान के इलाज में जुटी है। आजम खान की हालत स्थिर बताई जा रही …

रामपुर/लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान फिर बीमार हो गए हैं। गुरुवार को निमोनिया और सांस लेने में तकलीफ के बाद आजम खान को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब मेदांता की क्रिटिकल केयर टीम आजम खान के इलाज में जुटी है। आजम खान की हालत स्थिर बताई जा रही है।

मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि उनको बीते देर रात लखनऊ के मेदांता अस्पताल में सांस लेने की तकलीफ के चलते इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती किया गया है। डॉ राकेश कपूर ने बताया कि आज़म खान की सभी जरूरी जांचें जिसमें ब्लड, यूरीन, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हाइपरटेंशन, ऑक्सीजन लेबल समेत अन्य जांचें की गई है, जिसके बाद उन्हें क्रिटिकल केयर डिपार्टमेंट में भर्ती किया गया है। आजम खान के फेफड़ों में निमोनिया पाया गया है और उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

बता दें कि 27 महीने बाद आजम खान 20 मई को सीतापुर जेल से जमानत पर रिहा हुए थे। सीतापुर जेल में भी आजम की दो बार तबीयत बिगड़ी थी। दोनों बार उन्हें लखनऊ के मेदांता में भर्ती कराया गया था। पिछले साल मई में आजम खान कोरोना संक्रमित भी हो गए थे।

ये भी पढ़ें : यूपी में बिजली की नई दरें आज से होंगी लागू, कम हो जाएगा बिजली का बिल

संबंधित समाचार