संजय राउत के बाद अब ईडी ने पत्नी वर्षा को भेजा समन, कल पूछताछ के लिए बुलाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। पात्रा चॉल घोटाले में गिरफ्तार किए गए शिवसेना सांसद संजय राउत की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने संजय राउत के बाद अब उनकी पत्नी वर्षा राउत को समन भेजा है। ईडी ने उन्हें शुक्रवार को सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी का कहना …

मुंबई। पात्रा चॉल घोटाले में गिरफ्तार किए गए शिवसेना सांसद संजय राउत की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने संजय राउत के बाद अब उनकी पत्नी वर्षा राउत को समन भेजा है। ईडी ने उन्हें शुक्रवार को सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी का कहना है कि वर्षा राउत के खाते में लेन-देन के बाद समन जारी किया गया।

बता दें कि ED ने गोरेगांव में पात्रा ‘चॉल’ के पुनर्विकास में कथित वित्तीय अनियमितताओं और उनकी पत्नी के संपत्ति से जुड़े वित्तीय लेनदेन के संबंध में राउत को रविवार को गिरफ्तार किया था। आज ही संजय राउत को मुंबई की एक अदालत में पेश किया गया।

ये भी पढ़ें- संजय राउत अदालत में बोले: हिरासत के दौरान ईडी ने मुझे बंद कमरे में रखा

संबंधित समाचार