बहराइच: आरपीएस इंटर कालेज में धूमधाम से मनाया गया आजादी अमृत महोत्सव, छात्रों ने लिया यह शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवल रोड/बहराइच। जरवल विकास खंड के आरपीएस इंटर कालेज जरवल रोड में गुरुवार को सुबह आजादी अमृत महोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय के सभी बच्चों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं अध्यापकों ने हाथों में तिंरगा लेकर रैली निकली तथा विजयी विश्व तिंरगा प्यारा राष्ट्रीय गीत गाया गया। प्रधानाचार्य …

जरवल रोड/बहराइच। जरवल विकास खंड के आरपीएस इंटर कालेज जरवल रोड में गुरुवार को सुबह आजादी अमृत महोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय के सभी बच्चों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं अध्यापकों ने हाथों में तिंरगा लेकर रैली निकली तथा विजयी विश्व तिंरगा प्यारा राष्ट्रीय गीत गाया गया।

प्रधानाचार्य प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि सभी छात्र स्वयं तिरंगा फहराएं। साथ ही अपने पड़ोसियों को झंडा फहराने के लिए प्रेरित करें। जिससे आने वाली पीढ़ी आजादी के बारे में जान सके। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रघुनाथ प्रसाद श्रीवास्तव, सरिता पोरवाल, हरेंद्र यादव, विनीत सिंह, राहुल राव, चंद्र प्रकाश यादव, संजय यादव आदि अध्यापक तथा जिला प्रतिनिधि भाजपा ओम प्रकाश अवस्थी संजय राव मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-आजादी अमृत महोत्सव का क्षेत्रीय विधायक ने किया उद्घाटन, जानें क्या कहा?

संबंधित समाचार