बरेली: दरगाह आला हजरत के संगठन टीटीएस का हुआ विस्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दरगाह आला हजरत के संगठन तहरीक-ए-तहफ्फुज सुन्नियत (टीटीएस) का विस्तार किया गया। इस मौके पर सैकड़ों लोग टीटीएस से जुड़े। दरगाह के सज्जादानशीन व टीटीएस के संस्थापक मुफ्ती अहसन मियां की संस्तुति पर महानगर अध्यक्ष की कमान आसिफ रजा को सौंपी गई। वहीं जिलाध्यक्ष मंजूर खान ने जिला कमेटी में जिला उपाध्यक्ष नईम नूरी …

बरेली, अमृत विचार। दरगाह आला हजरत के संगठन तहरीक-ए-तहफ्फुज सुन्नियत (टीटीएस) का विस्तार किया गया। इस मौके पर सैकड़ों लोग टीटीएस से जुड़े। दरगाह के सज्जादानशीन व टीटीएस के संस्थापक मुफ्ती अहसन मियां की संस्तुति पर महानगर अध्यक्ष की कमान आसिफ रजा को सौंपी गई। वहीं जिलाध्यक्ष मंजूर खान ने जिला कमेटी में जिला उपाध्यक्ष नईम नूरी और जिला सचिव सैयद एजाज व साजिद नूरी को बनाया।

सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने सभी लोगो से मसलक-ए-आला हजरत और सुन्नियत के मिशन को फरोग देने के लिए काम करने को कहा। सियासत से दूर रहकर मजहब-ओ-मिल्लत की खिदमत करने को कहा। इस मौके पर मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी, औरंगजेब नूरी, काशिफ सुब्हानी, शाहिद नूरी, आलेनबी, सैयद माजिद, अश्मीर रजा, अजमल खान, मुजाहिद बेग, इरशाद रजा, आरिफ खान, परवेज नूरी, ताहिर रजा, नफीस रजा, समी रजा, फैजान रजा, फैजी रजा, गौहर खान, माजिद खान, मुस्तकीम नूरी,अरबाज रजा आदि ने फूलमालाओं के साथ मुबारकबाद पेश की।

ये भी पढ़ें- बरेली: सरकार हर क्षेत्र में निजीकरण को बढ़ावा दे रही- विद्युत मजदूर संघ

 

 

संबंधित समाचार