लखनऊ : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संभाली कमान, प्रशासन से तीन दिन में ट्रैफिक सिस्टम दुरुस्त करने का मांगा एक्शन प्लान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कमान संभाली है। उन्होंने राजधानी के पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को तीन दिन के भीतर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने का एक्शन प्लान मांगा है। उप मुख्यमंत्री ने 25 जिलों के विकास कार्यों और उनकी प्रगति की …

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कमान संभाली है। उन्होंने राजधानी के पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को तीन दिन के भीतर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने का एक्शन प्लान मांगा है। उप मुख्यमंत्री ने 25 जिलों के विकास कार्यों और उनकी प्रगति की समीक्षा की शुरूआत राजधानी लखनऊ से की।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को लखनऊ के कलेक्ट्रेट स्थित डा. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में राजधानी के विकास कार्यों और उनकी प्रगति की समीक्षा की। यातायात, नगर निगम, स्वास्थ्य, बिजली, आईटीआई, शिक्षा समेत अन्य विभाग के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने लखनऊ की यातायात व्यवस्था का मामला उठाया।

अधिकारियों से सवाल किए कि इतना बड़ा पुलिस व प्रशासन का अमला होने के बावजूद यातायात व्यवस्था में सुधार क्यों नहीं हो रहा है ? उन्होंने कहा कि ट्रैफिक जाम गंभीर समस्या है। इसे खत्म करने की दिशा में तत्काल प्रयास करने होंगे। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक्शन प्लान तैयार करें। तीन दिन के भीतर इसका प्रजेंटेशन करें। लखनऊ के गोमतीनगर, हजरतगंज, कालीदास मार्ग, महानगर, स्टेशन रोड समेत दूसरे इलाकों में यातायात की व्यवस्था को सुधारा जाए।

यह भी पढ़ें –बरेली: पं. राधेश्याम और पूर्व उपराष्ट्रपति गोपाल स्वरूप पाठक की मूर्ति लगवाने की मांग

संबंधित समाचार