सीतापुर: आस्था का उमड़ा जनसैलाब, हजारों की संख्या में रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तंबौर/सीतापुर। शुक्रवार को क्षेत्र के रतनगंज शिवमंदिर से सुबह सात बजे मंदिर किनारे बह रही पवित्र शारदा नदी से शिवभक्तों ने जल भरकर त्यागी महाराज बाबा की अगुवाई में हजारों की संख्या में भव्य कांवड़ यात्रा गोला गोकरणनाथ के लिए रवाना हुई।यह कांवड़ यात्रा तंबौर,लहरपुर,लखीमपुर होते हुए गोला गोकरणनाथ पहुंचेगी। इस कांवड़ यात्रा के दौरान …

तंबौर/सीतापुर। शुक्रवार को क्षेत्र के रतनगंज शिवमंदिर से सुबह सात बजे मंदिर किनारे बह रही पवित्र शारदा नदी से शिवभक्तों ने जल भरकर त्यागी महाराज बाबा की अगुवाई में हजारों की संख्या में भव्य कांवड़ यात्रा गोला गोकरणनाथ के लिए रवाना हुई।यह कांवड़ यात्रा तंबौर,लहरपुर,लखीमपुर होते हुए गोला गोकरणनाथ पहुंचेगी।

इस कांवड़ यात्रा के दौरान जगह जगह भक्तों द्वारा स्वागत व भंडारे का आयोजन किया गया।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था वही चप्पे चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें:-बरेली: मुस्लिम व्यापारियों ने जय श्री राम के नारे लगाकर कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत, की पुष्प वर्षा

संबंधित समाचार