अयोध्या: पति ने पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिये चलती ट्रक के आगे धकेला, मौत
अयोध्या। एक पति ने अपनी पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए चलती ट्रक के आगे धकेल कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद घटना को दुर्घटना का स्वरूप देने के लिए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरती के शव को लावारिस अवस्था में पाया। जांच के दौरान जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली …
अयोध्या। एक पति ने अपनी पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए चलती ट्रक के आगे धकेल कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद घटना को दुर्घटना का स्वरूप देने के लिए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरती के शव को लावारिस अवस्था में पाया। जांच के दौरान जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो भौचक्की रह गई। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति महिला को ट्रक के सामने ढकेल कर जाता हुआ दिखा।
पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास तेज किया। आसपास के होटल और लॉज में पता करने पर मृतका की शिनाख्त हो पाई। जब पुलिस ने मृतका के घरवालों से संपर्क किया तो पुलिस के सामने जो मामला आया वह रोंगटे खड़े करने वाला था। मृतका को उसके ही पति गंभीरा कुमार ने ट्रक के आगे धकेल करके हत्या को दुर्घटना का स्वरूप देने की नियत से सुबह 4:30 बजे वह अपनी पत्नी को मॉर्निंग वॉक के बहाने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ले गया था। दरअसल मृतका और उसके पति में पहले से ही अनबन चल रही थी।
आरोपी पति बिहार का निवासी है उसके ऊपर मृतका के परिजनों ने दहेज उत्पीड़न कि शिकायत पहले से ही दर्ज कराई थी। अयोध्या सीओ राजेश त्रिपाठी ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस तो वहां पर पति मौजूद नहीं था। आरोपी पति घूमने के बहाने अपनी पत्नी को लेकर नेशनल हाईवे पर गया और जहां पर आरोपी पति ने पत्नी को ट्रक के आगे धक्का दे दिया। आरोपी पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है। पता लगा है कि दोनों लोग बिहार से यहां घूमने आए थे। हाईवे पर ही एक लॉज में रुके थे।
यह भी पढ़ें:-राष्ट्रीय हड्डी और जोड़ दिवस : सड़क दुर्घटना में 10 साल में 13 लाख लोगों ने गवां दी जान
