बरेली: ट्रक चालक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रुपए के लेन-देन के विवाद में ट्रक चालक को उसके मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीटा। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा …

बरेली, अमृत विचार। रुपए के लेन-देन के विवाद में ट्रक चालक को उसके मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीटा। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

थाना कुलड़िया के गांव आनंदपुर लेखराज का रहने वाले 35 वर्षीय सूरजपाल की बेटे प्रदीप ने बताया उसके पिता ट्रक चालक थे। उनका अपने मालिक अमर सिंह से रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते वह गुरुवार की शाम के समय अमर सिंह के गांव मोहनिया गए थे। अमर सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर सूरजपाल को पीट कर घायल कर दिया। जिसके बाद मौका देख सूरजपाल वहां से जान बचाकर भाग निकला और उसने इसकी जानकारी परिवारवालों को दी।

परिवार के लोगों ने आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां बीती देर रात उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही घर में पत्नी सोमवती का रो रो कर बुरा हाल है। जिसके बाद इसकी जानकारी मृतक के परिवार के लोगों ने कुलड़िया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें- बरेली: निकाय चुनाव नजदीक, जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यालय बंद

संबंधित समाचार