UP BEd Result 2022: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 का रिजल्ट आज शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। रिजल्ट, महात्मा ज्योतिबा फुले (MJP) रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mjpru.in और www.upbed2022.in  पर देख सकते हैं। या फिर यहां दिए गए लिंक पर क्लिक कर डायरेक्ट रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम में प्रयागराज की …

लखनऊ। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 का रिजल्ट आज शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। रिजल्ट, महात्मा ज्योतिबा फुले (MJP) रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mjpru.in और www.upbed2022.in  पर देख सकते हैं। या फिर यहां दिए गए लिंक पर क्लिक कर डायरेक्ट रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम में प्रयागराज की रागिनी यादव ने 359.666 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है।

बता दें कि बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में प्रयागराज की ही नीतू देवी ने दूसरा स्थान और अभय कुमार गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस बार 664643 अभ्यर्थियों ने बीएड में आवेदन किया था। दोनों पेपर में 615021 अभ्यर्थी शामिल हुए. कुलपति प्रो केपी सिंह ने परीक्षा परिणाम जारी किया है।

कैसे डाउनलोड करें यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट

  1. यूपी बीएड की आधिकारिक साइट upbed2022.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध यूपी बीएड रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन के लिए मांगी जाने वाली जानकारी दर्ज करें।
  4. सबमिट पर क्लिक करें और आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करन लें।
  6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

यह भी पढ़ें:-काशीपुर: बीएड में प्रवेश के नाम पर युवती से उपनल कर्मी ने ठगे 36 हजार

संबंधित समाचार