बाराबंकी: उपचुनाव में नायला खातून चुनी गईं मैला रायगंज से क्षेत्र पंचायत सदस्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। मैलारायगंज में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में नायला खातून ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी परवीन को 210 मतों से हरा कर जीत दर्ज की है। गुरुवार को हुए मतदान के बाद शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे विकास खंड सभागार में शुरू हुई मतगणना 1 घंटे के अंदर ही समाप्त हो गई। जिसमें …

सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। मैलारायगंज में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में नायला खातून ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी परवीन को 210 मतों से हरा कर जीत दर्ज की है। गुरुवार को हुए मतदान के बाद शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे विकास खंड सभागार में शुरू हुई मतगणना 1 घंटे के अंदर ही समाप्त हो गई। जिसमें नायला खातून को 524 मत प्राप्त हुए वहीं परवीन को 314 तथा 6 मत अवैध घोषित किए गए।

विजयी घोषित नायला खातून को चुनाव अधिकारी सहायक अभियंता जल निगम एके राव अवर अभियंता मनोज कुमार द्वारा जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । नायला खातून की जीत से उनके समर्थक समाजसेवी मोहम्मद गालिब हाशमी मोहम्मद हंजला माजिद हाशमी इबादुर्रहमान नायब मोहम्मद जाबिर कुरेशी मिनहाज सिद्दीकी मोहम्मद जर्रू सहित सैकड़ों समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत से सराबोर समर्थकों ने ब्लॉक मुख्यालय पर ही चुनाव चिन्ह अनार की पेटी मंगा कर एक दूसरे को वितरित कर खुशी का इजहार किया।

निर्विरोध निर्वाचित

उपचुनाव में विकौली से सुनीता पत्नी चन्दन दरिगापुर से शब्बीर अहमद पुत्र यासीन रामसहाय से शिव देवी पत्नी अश्वनी परसा द्वितीय से बलराम सिंह पुत्र विजय सिंह निर्विरोध सदस्य पद निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-आजमगढ़ : पुलिस नहीं कर रही कोई कार्रवाई, क्षेत्र पंचायत सदस्य ने लगाई सीओ से गुहार

संबंधित समाचार