बाराबंकी: दो कुंतल पोस्ते का छिलका बरामद, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। शुक्रवार को देवा थाने की पुलिस ने तस्करी के आरोपी दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से लगभग 02 कुन्तल पोस्ता का छिलका व एक पिकअप बरामद की है। दोनों को एनडीपीएस में जेल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाये …

बाराबंकी। शुक्रवार को देवा थाने की पुलिस ने तस्करी के आरोपी दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से लगभग 02 कुन्तल पोस्ता का छिलका व एक पिकअप बरामद की है। दोनों को एनडीपीएस में जेल भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को थाना देवा पुलिस ने अजमत उल्लाह पुत्र अजीम उल्लाह निवासी गढ़ी कदीम थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी तथा नियाज पुत्र जमील निवासी ग्राम भानमऊ थाना कोठी जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्तगण के पास से 01 कुन्तल 99 किलो 600 ग्राम पोस्ता का छिलका व एक अदद पिकअप बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया।

पूछताछ से प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण द्वारा लाभार्जन के लिए अवैध पोस्ता के छिलकों को बेचने का काम लगभग 03 वर्षों से किया जा रहा है। अभियुक्तगण बाराबंकी के कई किसानों से फुटकर में कम दामों पर थोड़ा-थोड़ा खरीदते हैं और काफी मात्रा हो जाने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के ढाबों पर अच्छी कीमत लेकर बेच देते हैं।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: युवती पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानें मामला

संबंधित समाचार