रायबरेली : गंग नहर पुल पर पलटा ट्रक, आवागमन ठप
रायबरेली, अमृत विचार । जगतपुर क्षेत्र में लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर गंग नहर पुल पर एक अनियंत्रित ट्रक पुल की रेलिंग से टकराकर पलट गया, जिससे राजमार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। वाहनों को दूसरे पुल से निकाला जा रहा है। यह हादसा शुक्रवार की दोपहर हुआ है। राजमार्ग पर प्रयागराज की ओर से …
रायबरेली, अमृत विचार । जगतपुर क्षेत्र में लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर गंग नहर पुल पर एक अनियंत्रित ट्रक पुल की रेलिंग से टकराकर पलट गया, जिससे राजमार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। वाहनों को दूसरे पुल से निकाला जा रहा है।
यह हादसा शुक्रवार की दोपहर हुआ है। राजमार्ग पर प्रयागराज की ओर से लखनऊ जा रहा एक अनियंत्रित ट्रक गंगनहर पुल की रेलिंग से टकरा कर पुल पर ही पलट गया। जिससे पुल के आधे भाग से आवागमन ठप हो गया है। वाहनों को आधे पुल के रास्ते से निकाला जा रहा है। ट्रक पलटने से चालक रामकुमार निवासी पंजाब घायल हो गया है। उसको सीएचसी में भर्ती कराया गया है।जहां पर प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। कोतवाल गौरव कुमार ने बताया कि ट्रक पलटने की सूचना मिली है। गंग नहर के बने दूसरे पुल से आवागमन चल रहा है।
यह भी पढ़ें –नैनीताल जिले में बारिश के चलते एक स्टेट हाईवे और दो ग्रामीण मार्ग बाधित
